मुंगेर, जून 2 -- धरहरा, प्रवीण कुमार। परंपरागत खेती से अलग हटकर महरना गांव के युवा किसान अभिषेक कुमार उर्फ भावेश ने फूलों की खेती के जरिए नई पहचान बनायी है। आईटीआई की पढ़ाई कर चुके अभिषेक ने करीब चार वर्ष पूर्व पपीता की खेती के साथ प्रयोग के तौर पर फूलों की खेती शुरू की थी। आज वे न केवल खुद बेहतर आमदनी कर रहे हैं, बल्कि किसान पाठशाला के माध्यम से 50 से अधिक किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण भी दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- इनसे सीखें: फूलों की खेती से बदली तस्वीर, युवा किसान अभिषेक बने मिसालफूलों की खेती का विस्तार ढ़ाई एकड़ में की जा रही फूलों की खेती: अभिषेक ने बताया कि, आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने दलहन और मक्का की पारंपरिक खेती के साथ पीला एवं लाल गेंदा, रजनीगंधा समेत अन्य फूलों की खेती शुरू की। वर्तमान में करीब ढाई एकड़ भूमि मे...