नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली। बाजार में सूचीबद्ध अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में करीब चार लाख यूनिटधारकों को कुल 5,565 करोड़ रुपये का 'रिटर्न' वितरित किया है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में यूनिटधारकों को 4,287 करोड़ रुपये का रिटर्न या प्रतिफल मिला था। वितरण में यूनिटधारकों को दिए जाने वाले कुल रिटर्न शामिल होते हैं जिनमें ब्याज, लाभांश, पूंजी की वापसी और अन्य आय स्रोत शामिल हैं। लाभांश कुल वितरण का एक हिस्सा होता है, जो अर्जित रिटर्न के हिस्से को दर्शाता है। तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान दो नए इनविट ने भी वितरण शुरू किया, जो इस क्षेत्र की निरंतर वृद्धि को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.