आगरा, जून 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर गांव में इन्वर्टर बदलते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी और मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक गनेशपुर गांव निवासी 28 वर्षीय अंकित शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा उर्फ पप्पू का गत रविवार की शाम करीब आठ इन्वर्टर खराब हो गया। इसके बाद अंकित दूसरा इन्वर्टर लगा रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने से अंकित की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने अंकित को करंट से दूर किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- इनवर्टर लगाते युवक की करंट से मौत, परिवार में कोहराम परिजनों ने बताया कि अंकित की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी, उनकी एक बेटी अंशी भी है। घटना से पत्नी और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंकित पूडी कचौड़ी की ...