रायबरेली, अप्रैल 9 -- खीरों। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर बच्चे को नहलाने के बाद कपड़े पहनाने जा रही महिला इनर्वटर के तार की चपेट में आ गई। इससे उसे करंट लग गया और वह झटके में दूर जा गिरी। परिजन उसे लालगंज सीएचसी लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सकतपुर गांव की रहने वाली मीनू गुप्ता (35) पत्नी संदीप गुप्ता गुरूवार दोपहर में अपने तीन वर्षीय बच्चे अथर्व को नहलाने के बाद उसे कपड़े पहनाने जा रही थी। इसी बीच अचानक इनवर्टर के तार छूने से वह करंट की चपेट में आ गई। इससे वह मौके पर बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे। डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सीओ अमित सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.