प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटपट्टी गांव में रविवार शाम घर में इनवर्टर ठीक कर रहा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घायल को एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। भाटपट्टी गांव निवासी युसूफ खान का उन्नीस साल का पुत्र शादाब खान रविवार शाम करीब चार बजे घर में लगे इनवर्टर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। मामले में डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि युवक गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...