इनवर्टर की बैटरी फटने से रेस्टोरेंट में लगी आग, पांच झुलसे
मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर स्थित सेरुआ धरमपुर चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। धमाका होते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन पुलिस टीम और दमकल विभाग की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआत में आशंका जताई गई कि रेस्टोरेंट में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन जांच के बाद पता चला कि इनवर्टर की बैटरी धमाके के साथ फट गई थी। इसके बाद रेस्टोरेंट में आग फैल गई। धमाके के कारण रेस्टोरेंट के मालिक समेत बराबर की दुकान की दीवार भी गिर गई। हादसे में वहां मौजूद दो युवक घायल हो गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि घटना में कुल पांच लोग झुलसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.