बिजनौर, मार्च 2 -- चांदपुर। इनर व्हील क्लब चांदपुर आरोही की ओर से होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब प्रेसिडेंट नीलिमा त्यागी एवं जिला आईएसओ नीरू गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गीत-संगीत, नृत्य और फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहे। मेजबान टीम द्वारा विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेशू अग्रवाल को होली क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष नीलिमा त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की अपील की। कार्यक्रम में पूनम तोमर, रेनू जैन, अंशुल अग्रवाल, प्रिंसा बस्सी, लीना शर्मा, नीलम गुप्ता, पूजा बंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.