वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। इनरव्हील क्लब वाराणसी मित्रम की मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण मंगलवार को काशी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रथयात्रा स्थित होटल में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। कहाकि इनरव्हील का मुख्य उद्देश्य मित्रता के साथ सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब मित्रम का काम काफी सराहनीय है। क्लब की संस्थापिका अंजलि अग्रवाल एवं क्लब की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने महानिदेशक का स्वागत किया। क्लब की ओर से एक असहाय को व्हीलचेयर एवं एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन दी गई। कोषाध्यक्ष डॉ. ममता तिवारी, पारुल पांडेय, उमा केशरी, शतरूपा केशरी, निशा, पल्लवी, रुचि, शालिनी, वंदना, सरोज, रानी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.