मऊ, जुलाई 4 -- मऊ, संवाददाता। इनरव्हील क्लब मऊनाथ भंजन को प्रयागराज में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह में 30 अवॉर्ड और 15 प्रमाण-पत्रों से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं और समाज हित में किए गए कार्यों के लिए मिला। क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे वर्ष किए गए सेवा कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में ये सम्मान प्रदान किए गए। यह उपलब्धि क्लब के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ने अध्यक्ष मीना अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित डायमंड अवॉर्ड से सम्मानित किया। क्लब की सचिव डॉ. अंजुला द्विवेदी, एडिटर ऋतु अग्रवाल, ट्रेज़रर डॉ. सुधा त्रिपाठी और आईएसओ निधि अग्रवाल को भी डायमंड अवॉर्ड प्रदान किए गए। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. रुचिका मिश्रा और मीना श्रीवास्तव को भी सम्मानित...