प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज। इलाहाबाद मिडटाउन के इनरव्हील क्लब की ओर से नैनी के आधारशिला वृद्धाश्रम में शुक्रवार को एक हेल्थ एटीएम मशीन भेंट की गई। मशीन का शुभारंभ एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति महिपाल ने किया।जिला अध्यक्ष प्रिया नारायण ने कहा कि क्लब अपने सामाजिक सरोकार के तहत ज़रूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित है। हेल्थ मशीन से बुर्जुगों के सामान्य स्वास्थ्य को जांच करने में मदद मिलेगी।जिला उपाध्यक्ष मधु कमानी, पीडीसी शालिनी तलवार, तान्या ढल अध्यक्ष विनती अग्रवाल, सचिव आंचल साह मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.