पीलीभीत, मई 9 -- बीसलपुर। इनर व्हील क्लब ने बेटियों के लिए सिलाई मशीन भेंटकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया। दो दिन पूर्व यातायात के लिये बैरीकेड वितरित किए गए थे। अब गरीब बेटियों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में दम बढ़ाते हुये गांव अमरा करोड़ जाकर पांच गरीब बेटियों के लिए सिलाई मशीन एवं अन्य जरूरत का सामान वितरित किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल, सचिव शिल्पा अग्रवाल, श्वेता, मीनाक्षी, लीना, पूजा, सारिका, रितु, शालू, सुमन, दीपी एवं कृतिका आदि रहे। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर गरीब कन्या के विवाह में सहयोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...