बदायूं, मार्च 2 -- बिसौली। होली के पावन पर्व पर इनरव्हील क्लब द्वारा मानसिक मंदित बालिकाओं को उपहार भेंट कर खुशियां बांटी गईं। क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि संस्था जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और क्लब सदस्यों के बीच बेहद आत्मीय संवाद हुआ, जहां बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस भावनात्मक जुड़ाव के बीच अध्यक्ष ने छात्रावास की प्रबंधक को उनके समर्पण और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना वार्ष्णेय मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.