कोडरमा, मार्च 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की अध्यक्ष ज्योति झा व सचिव आरती आर्या ने नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्लब की ओर से उन्हें एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सम्मानित किया गया। मुलाकात के क्रम में क्लब पदाधिकारियों ने रमेश हर्षधर को उनके निर्वाचन पर बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही संस्था द्वारा समाज सुधार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संस्थाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में जब भी क्लब को उनके सहयोग की आवश्यकता होगी, वे हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.