बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती। इनरव्हील क्लब बस्ती की सदस्यों ने मंगलवार को गो संरक्षण केंद्र पहुंचकर गोसेवा का कार्य किया। सदस्यों ने गायों के लिए विभिन्न खाद्य सामग्री ले जाकर उन्हें अपने हाथों से खिलाया l इस सेवा कार्य में इनरव्हील क्लब की सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। गोसेवा के लिए पशु आहार चोकर, चूरा, गुड़, खीरा, केला आदि दिया गया l इस कार्य में सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब की अध्यक्षा आशा अग्रवाल ने कहा कि गो सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस दौरान सचिव साधना गोयल, चंदा मातनहेलिया, सरिता रुंगटा, सविता बथवाल, कृष्णा गोयल, प्रतिमा जायसवाल, सीमा गुप्ता, उमा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, संगीता अग्रवाल, दीपा खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- विवाह में किया सहयोग यह भी पढ़ें- प्रेक्षण गृह में इनर व्हील क्लब ने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.