कोडरमा, अप्रैल 3 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वावधान में द रामेश्वर वैली स्कूल में साइबर अपराध पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा द्वारा मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिंह, विद्यालय के निदेशक प्रवीण मोदी एवं प्राचार्य रश्मि बरनवाल को गुलदस्ता देकर की गई। मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक विकास यादव ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने माता-पिता को भी इस विषय में सचेत करें। विद्यालय के निदेशक प्रवीण मोदी ने सभी अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट क...