हाथरस, मार्च 1 -- हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह मनाया गया । रंग बिरंगे परिधानों से सुसज्जित हो सभी सखियों ने अबीर गुलाल और फूलों से जम कर होली खेली । कार्यक्रम में नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। समापन पर रंग गुलाल सभी सदस्यों को भेंट किए गए। होली मिलन में क्लब अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज, गुंजन दीक्षित, पूनम खेमका,नमृता, रजनी आंधीवाल, सीमा, साधना अग्रवाल, मीनू, रश्मी, लीला खंडेलवाल, सुमन अग्रवाल, हेमलता, आभा ,सविता , रेखा, निशी , रूपा अग्रवाल ,दीपिका वार्ष्णेय , राधा , आशा शर्मा, पवन पचौरी, अर्चना अग्रवाल नीलम गुलाठी एवं नवीन सदस्य अनीता सिंह शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...