मुरादाबाद, जुलाई 1 -- मुरादाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सेंट्रल की ओर से बुधवार को आरएसडी हॉस्पिटल व एमडीए में दो जनहितकारी मेगा सेवा परियोजनाओं का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन उषा राज गुप्ता व विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रीना गोयल रहीं। इस मौके पर क्लब की ओर से एक बजाज सीएनजी ऑटो जनसेवा के लिए समर्पित किया गया। साथ ही आरएसडी हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर पांच जरूरतमंद मरीजों के डायलिसिस उपचार के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया गया। यहां क्लब अध्यक्ष डॉ. हिमानी अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट शिवानी अग्रवाल, रीना अग्रवाल, अपूर्वा अग्रवाल, डॉ. शुभी कसेरा, कोपल सिंघल, सोनिया कपूर,रुबल तोड़ी, अंजू अग्रवाल, प्रीति मोदी, पारुल शर्मा व पायल रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...