अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या, संवाददाता। इनरव्हील एसोसिएशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट 311 का पुरस्कार समारोह एवं मनोस्नेहा कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा. मनीषा बाजपेई ने ईसी मेंबर डा. सुरुचि सक्सेना एवं नवनिर्वाचित ईसी कमेटी के साथ एसोसिएशन सेक्रेटरी एवं ईसी मेंबर नीलू सिंह ढाकरे , वाइस प्रेसिडेंट सोनल बंसल, पीएपी सरोज कटियार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट 311 के मार्गदर्शक, स्तंभ, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन भी मौजूद रहीं। इस मौके पर डा. मनीषा वाजपेई ने कहा कि इनरव्हील में फ्रेंडशिप और फेलोशिप का महत्व है। मित्रता का भाव इनरव्हील की पहचान है । वहीं डिस्ट्रिक्ट 311 के क्लब प्रेसिडेंटस, सेक्रेटरी ने रामचरितमानस पर आधारित नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी। डा. सुरुचि सक्सेना ने कहा कि इनरव्हील एसोसिए...