नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में एच1एन1 इनफ्लुएंजा के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान सचिव राजीव बहल ने कहा कि घबराने की जरूरत नही हैं। 98 फीसदी मामलों में संक्रमण बेहद हल्का है जो दो-तीन दिन में खुद ब खुद ठीक हो रहा है। उन्होंने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मौजूदा प्रचलित इनफ्लुएंजा स्ट्रेन नया नही है तथा बरसात में इसके संक्रमण का फैलाव होना सामान्य बात है। यह जरूर है कि इस बार यह अपेक्षाकृत तेज है।  उन्होने कहा कि अभी संक्रमण में बढ़ोतरी का रुझान है, लेकिन उम्मीद जताई कि अगले कुछ सप्ताह के दौरान यह संक्रमण चरम पर होगा तथा उसके बाद संक्रमण में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें कितना समय लगेगा कहना मुश्कि...