बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- स्मार्ट सिटी से रोजाना निकल रहा 4 टन कचरा, एक भी प्लांट नहीं बिहारशरीफ। शहर से रोजाना चार टन कचरा निकल रहा है। लेकिन, स्मार्ट सिटी बनने के आठ साल बाद भी कचरा की रिसाइकिलिंग के लिए एक भी प्लांट नहीं लग सका है। अब भी इसके लिए 10 एकड़ जमीन की तलाश ही जारी है। वर्ष 2018 से चक-रसलपुर में शहर के कचरा को जमा किया जा रहा था। वहीं प्लांट लगाने की योजना थी, जो बाद में वहां आबादी व डीटीओ कार्यालय रहने से स्थान को बदला गया। तब से जहां-तहां ही कचरा को डंप किया जा रहा है। कोसुक, मोगलकुआं, चैनपुरा, महलपर समेत शहर के सात जगहों पर इस कारण कचरा का पहाड़ लग चुका है। नगर निगम ने अपनी योजना में बदलाव करते हुए लीज पर जमीन लेने की तैयारी की है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...