बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिले में 154 क्लीनिक चल रहे हैं। इनमें से महज 84 क्लीनिक निबंधित हैं। जबकि, मात्र 76 में से ही रोजाना मेडिकल कचरा का उठाव हो रहा है। इसके लिए आईजीआईएमएस के तीन वाहन यहां से निकलने वाले साढ़े तीन टन मेडिकल कचरा को संग्रह कर पटना के बेउर में लगे प्लांट में ले जाते हैं। अन्य 78 क्लीनिकों से निकलने वाला कचरा जहां-तहां फेंका जा रहा है। बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी शहर में भी खंदकपर, रांची रोड और आनंद पथ में खुले में मेडिकल कचरा डंप हो रहा है। गत दो साल से एक भी क्लीनिक के इस संबंध में नोटिस नहीं भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...