बिहारशरीफ, मार्च 29 -- बिहारशरीफ। एक बार फिर ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्टेट टॉप टेन में नालंदा की एक छात्रा समेत तीन विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी है। तीनों ने ही अपनी पढ़ाई पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में पूरी की। हरनौत प्रखंड के लोहरा गांव की दिव्या कुमारी ने 481 अंक लाकर बालिका वर्ग में जिला टॉपर तो स्टेट रैंक में 10वें नंबर पर है। वहीं, नगरनौसा के रामपुर जैसे छोटे से स्कूल के आनंद कुमार 482 अंक के साथ राज्य में नौवां स्थान पाया है। ये बालक वर्ग में जिला टॉपर बने हैं। दीपनगर के कोरई जैसे ग्रामीण इलाके के स्कूल में पढ़कर सत्या राज ने भी राज्य में 10वां स्थान लाया है। इस बार बिहारशरीफ, राजगीर, हिलसा, इस्लामपुर जैसे बड़े शहरों से टॉप टेन में किसी ने भी जगह नहीं बनायी है। इनकी आर्थिक व पारिवारिक पृष्टभूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.