इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित, उद्यम विस्तार और बाजार से जुड़ाव की मिली जानकारी
रांची, सितम्बर 21 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को 'झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम' के तहत जिला स्तरीय लॉन्चिंग सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेएसएलपीएस एवं आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को गैर-कृषि क्षेत्र के विनिर्माण एवं सेवा आधारित व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार, उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, आधुनिक तकनीक, बाजार से जुड़ाव, नेटवर्किंग तथा सरकारी योजनाओं व वित्तीय संस्थानों से लिंकेज की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विशेषज्ञों द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और इनक्यूबेशन सहायता भी उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.