नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें पीएम मोदी का राजनैतिक स्वार्थ है। इस पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी बीच में खड़े हुए और बोलने लगे, जिसके बाद पीएम मोदी ने कुछ ऐसा बोला, जिससे पूरे सदन में ठहाके लगने लगे। पीएम मोदी ने कहा कि अरे भाई, इनको बोलने दीजिए, वहां पर बेचारे के मुंह पर ताला लगा हुआ है। बंगाल में भी कोई बोलने नहीं देता। पीएम मोदी के इतना बोलते ही सदन में मौजूद सभी सांसद हंसने लगे। पीएम मोदी के पीछे बैठे किरन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल समेत तमाम मंत्री जमकर हंसे। खुद प्रधानमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हंसते हुए नजर आए। हालांकि, इन सबके बीच कल्य...