नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- दिल्ली के उत्तम नगर में होली की रात हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड ने दोनों की जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनकी रिहाई से सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है, साथ ही उनकी सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। दोनों नाबालिगों को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में तरुण नाम के युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने 4 मार्च को होली के त्योहार की रात को तरुण की हत्या उस वक्त हुई थी, जब उत्तम नगर में आमने-सामने रहने वाले दो अलग-अलग समुदाय के पड़ोसी परिवारों के बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान हुई झड़प के दौरान तरुण गंभीर रूप से घायल हो गय...