झांसी, अक्टूबर 8 -- Jhansi News: यूपी के झांसी में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारा युवती की शादी कहीं और होने से नाराज था। एक दिन पहले हुई छात्रा की हत्या से परिवार वालों का गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है। पुलिस की कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो वह भड़क गए। बोले, नहीं-नहीं,..अभी कुछ बात करेंगे। हमारी बेटी चली गई। हत्यारे की लाश लेकर आओ। एनकाउंट से कुछ नहीं होगा। जब तक हत्यारे की लाश नहीं सामने आती तब तक चैन नहीं मिलेगी। हंसती-खेलती बेटी की हत्या कर दी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 10वी की छात्रा की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार माता-पिता शव देख बिलख पड़े। मां इतना कहते ही बेहोश हो गई। पिता सोनू ने बताया कि भले ही एकाउंटर में गोलीकर मुठभेड़ में कमल को पकड़ लिया है। लेकिन, वह इससे खुश नहीं हैं। यह ...