अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट 2026-27 में मिडिल क्लास और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी निराशा हाथ लगी है। बजट में आयकर दरों और स्लैब को मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखा गया है, जिसके कारण कर्मचारियों में निराशा है। कर्मचारी नेता उदयराज सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बजट स्पीच में नई टैक्स रिजीम के तहत टैक्स स्लैब में कोई बदलाव की घोषणा नहीं की। महंगाई के इस दौर में वेतनभोगी वर्ग को उम्मीद थी कि सरकार टैक्स की छूट सीमा बढ़ाएगी या टैक्स की दरें कम करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट में पुरानी कर व्यवस्था में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे टैक्सपेयर्स की टैक्स सेविंग के अरमान अधूरे रह गए। टैक्स में कोई राहत न मिलने और लगातार महंगाई के कारण लोगों के पास डिस्पोजेबल इनकम (खर्च करने योग्य आय) कम हो गई है।...