नई दिल्ली, अगस्त 6 -- इनकम टैक्स रिफंड भारत में टैक्सपेयर्स के लिए एक सामान्य प्रक्रिया है। जब आपके द्वारा भुगतान किया गया एडवांस टैक्स, स्रोत पर कटौती यानी टीडीएस, या अन्य टैक्स पेमेंट्स आपकी अंतिम कर देनदारी से अधिक हो जाता है, तो आप रिफंड के पात्र होते हैं। यह अतिरिक्त भुगतान आमतौर पर तब होता है जब आपकी टैक्स डिडक्शन और रिबेट्स आपकी कुल कर देनदारी से अधिक हो जाती हैं। आयकर विभाग रिफंड जारी करने से पहले आपके रिटर्न की सावधानीपूर्वक जांच करता है। यह जांच फॉर्म 26AS, वार्षिक सूचना विवरण (AIS), TIS और थर्ड पार्टी के स्रोतों से प्राप्त डेटा के आधार पर की जाती है। अगर इस जांच में कोई मिसमैच या असामान्य लेनदेन पाया जाता है, तो आपका रिफंड रोक दिया जाता है और आपको नोटिस भेजा जा सकता है। अगर ऐसा आपके साथ हुआ है तो घबराने के बजाय सीए से समझें करन...