नई दिल्ली, जनवरी 30 -- प्रसिद्ध रियल एस्टेट कारोबारी और कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय की मौत हो गई है। शुक्रवार को वह अपने बेंगलुरू स्थित आवास पर मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर गोली लगने के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना के समय आयकर विभाग उनके तमाम कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 57 वर्षीय सीजे रॉय को उनके लैंगफोर्ड टाउन इलाके वाले घर में गोली लगने के बाद देखा गया। यहां से रॉय को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नारायण अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पर पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्याहै या फिर हत्या अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं, जिसमे...