इटावा औरैया, जून 2 -- बकेवर। बकेवर के ग्रामीण बिजलीउपकेंद्र के फीडर मशीन रूम में लगा इनकमिग मशीन खराब हो जाने से बकेवर क्षेत्र के 43 गांवों की 10 घंटे तक बिजली की आपूर्ति वाधित रही। इस मशीन में चूहा पहुंच गया जिसके कारण मशीन खराब हो गई। मशीन रूम में तैनात एसएसओ ने अधिकारियों को एक घंटे बाद सूचना दी।इनकमिग मशीन ठीक होने के बाद दोपहर करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। बकेवर में बने ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के मशीन रूम में लगी इनकमिंग मशीन मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक खराब हो गयी। जिसके कारण ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के लुधियानी, लखना देहात फीडर क्षेत्र के बिजली आपूर्ति वाले 43 गावो तथा 70 नककूप की बिजली आपूर्ति वाधित हो गयी। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली झोपड़ी, बिजली विभाग पर 55 हजार रुपये का जुर्माना मशीन रूम में बैठे क...