इनकमिंग मशीन में आई खराबी से छह घंटे ठप रही आपूर्ति
कानपुर, जून 1 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद सबस्टेशन में लगी इनकमिंग मशीन में रविवार दोपहर अचानक खराबी आ गई, जिससे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम 6 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच उपभोक्ता गर्मी व पानी से परेशान रहे। रसूलाबाद सबस्टेशन पर लगी इनकमिंग मशीन में रविवार दोपहर बारह बजे करीब अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद कस्बे की आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। कस्बे के सभी तेरह वार्डों सहित अस्पताल में बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते महिलाओं का कपड़े आदि धुलाई का काम बंद हो गया। यह भी पढ़ें- मेंटेनेंस के दौरान फिर टूटा 33 केवी का तार, घरों में लगे इन्वर्टर भी दगा दे गए। महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छ: बजे करीब मरम्मत के बाद आपूर्ति बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.