नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की गुरुवार को शेयर बाजार में एंट्री के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर भी निवेशकों के फोकस में आ गए। इधर NSE के शेयर BSE और (MSEI) पर लिस्ट हुए और उधर BSE के शेयर के भाव गिरने लगे। एनएसई के शेयर ने आज बाजार में Rs.1,800 यानी 0.84% प्रीमियम पर एंट्री मारी। जल्द ही इसमें 5% की उछाल दर्ज की गई और यह Rs.1,878 पर पहुंच गया। दूसरी ओर बीएसई के शेयर आज गिरावट के साथ 3235 रुपये पर खुले। सुबह 9.55 बजे के आसपास ये 2321 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गए। 11 बजे के करीब 0.80 प्रतिशत नीचे 3242 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें NSE की लिस्टिंग के बाद अब भारतीय शेयर बाजार में दोनों प्रमुख एक्सचेंजों के कारोबार, बाजार हिस्सेदारी और नए प्रोडक्ट्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।BSE पर Rs.4,000 का टार्गे...