नई दिल्ली, जून 9 -- पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि CID की एक टीम मंगलवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के घर पहुंची है। बताया जा रहा है कि कालीघाट स्थित निजी आवास पर सीआईडी की टीम पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार, सीआईडी की टीम तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने पहुंची है। बता दें कि ममता बनर्जी इस वक्त दिल्ली में और आज सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास गईं थीं। सूत्रों ने बताया कि सीआईडी अधिकारी कालीघाट पुलिस थाने की एक टीम और महिला पुलिस कर्मियों के साथ दोपहर के आसपास तृणमूल कांग्रेस के 30बी हरीश चटर्जी मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। सीआईडी ने इससे पहले विपक्ष के नेता के रूप में शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नामित किए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे गए प्रस्ताव पर तृणमूल कांग्रेस के ...