नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- आरबीआई के रेपो रेट 5.25 प्रतिशत से बढ़कर 5.50 प्रतिशत करने के ऐलान के तुरंत बाद बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया। कंपनी ने अलग-अलग अवधि की FD पर ब्याज दरों में 15 से 40 बेसिस प्वाइंट तक की वृद्धि की है। नई दरें 7 अक्टूबर 2026 यानी आज ही से लागू हो गई हैं। ये दरें नई FD कराने के साथ-साथ मैच्योर हो रही FD के रिन्यूअल पर भी लागू होंगी। कंपनी के अनुसार, FD में कम से कम 15,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। बजाज फाइनेंस के मुताबिक, ग्राहक FD ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप के जरिए या कंपनी की शाखाओं और पार्टनर चैनलों के माध्यम से बुक या रिन्यू करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- रेपो रेट बढ़ने से महंगे हो सकते हैं लोन, बढ़ सकती है आपकी EMI, FD में फायदा नए रेट के तहत सामान्य निवेशकों क...