नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- एक तरफ राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोचों की जुटान से निपटने की कावायद चल रही है तो दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया है। पुलिस का दावा है कि शरजील इमाम ने मीडिया से बात करके अंतरिम जमानत की शर्तों को तोड़ा है। सनद रहे हाल ही में अदालत ने शरजील इमाम को दिल्ली और बिहार में अपने दो चचेरे भाइयों की शादियों में शामिल होने के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक 7 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। अभियोजन पक्ष ने उनकी गंभीर पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए याचिका का कड़ा विरोध किया था। 'लाइव लॉ' के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली दंगा साजिश मामले में शरजील इमाम की 7 दिन की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए अदालत का रुख किया है। दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर अर्जी...