नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- सऊदी अरब में हूतियों के हमले से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग और भड़क गई है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 2.90 डॉलर यानी 2.77% बढ़कर 107.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड 2.27 डॉलर यानी 2.27% बढ़कर 102.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। राहत की बात यह है कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गणेश चतुर्दशी के दिन आज सुबह 6 बजे ही पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए गए। नए रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। वहीं, आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। डीजल भी इसी शहर में 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84...