नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Russia Ukraine War: पूरी दुनिया का ध्यान इस वक्त पश्चिम एशिया में जारी जंग पर लगा हुआ है। ऐसे में रूस की तरफ से यूरोप में एक बड़ा ऐक्शन लिया गया है। ब्रिटेन ने दावा किया है कि रूसी पनडुब्बियों ने समुद्र के भीतर मौजूद केबल्स और पाइपलाइनों को निशाना बनाने की कोशिश की है, जिसे उन्होंने नार्वे के साथ मिलकर महीने भर के सैन्य अभियान के जरिए नाकाम कर दिया है। अभी तक ब्रिटेन के इन दावों को लेकर क्रेमलिन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हैली ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रूस की तरफ से इस 'दुर्भावनापूर्ण गतिविधि' की कोशिश काफी पहले से की जा रही थी। उन्होंने बताया, "यह अभियान दो महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा था। इसमें एक फ्रिगेट, विमान और सैकड़ों सैन्यकर्मी, रूसी अटैक सबमरीन और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.