नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय राजधानी के पांच कॉरिडोर का पुनर्विकास करने की योजना के संबंध में हाल ही में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के निदेशक व फैकल्टी के साथ इस मामले पर बैठक की।

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की योजना स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के निदेशक प्रो.वीके पॉल ने बताया कि इन मार्गों को 'मॉडल कॉरिडोर' के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है।

मॉडल कॉरिडोर इसमें सड़क चौड़ीकरण के बजाये शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण, यातायात प्रबंधन, हर प्रकार के पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी और सुगम बनाया जाएगा।

चुनौतियों को दूर करने का काम प्रो.वीके पॉल का कहना है कि योजना के तहत जिन पांच प्रमुख कॉरिडोरों का प्रारंभिक रूप से च...