पटना, फरवरी 5 -- विधानसभा में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इथेनॉल कंपनी की मांग की होगी, इसके बाद वर्ष 2026-27 के लिए मक्के की खरीद (अधिप्राप्ति) की जाएगी। वर्ष 2025-26 में उन कंपनियों की ओर से मांग नहीं होने के कारण मक्के की खरीद नहीं हुई थी। वहीं, वर्ष 2024-25 में मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य बाजार मूल्य से कम रहने के कारण खरीद नहीं हो सकी थी। मंत्री गुरुवार को मुर्शिद आलम के सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में मक्के का समर्थन मूल्य 2090 रखा गया था, जबकि बाजार में कीमत अधिक थी। इस साल इथेनॉल कंपनी द्वारा मांग हुई तो जून से मक्के की खरीद होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंत्री को कहा कि पैक्स के माध्यम से भी मक्के की खरीद हो, इसको लेकर समीक्षा कीजिएगा। वहीं, अमरेंद्र कुमार के सवाल पर खाद्य ए...