इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। ब्राह्मण समाज महासभा ने रविवार को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया। शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। टिक्सी मंदिर से शुरू होकर जीआईसी ग्राउन्ड पर संपन्न हुई। भगवान परशुराम के जयघोष से शहर गूंजता रहा। जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई और इत्र की फुहारों के बीच खूब पुष्प वर्षा हुई। यात्रा में सिद्धपीठ पिलुआ महावीर मंदिर के पीठाधीश्वर हरभजन दास महाराज भगवान परशुराम के स्वरूप में रथ पर विराजमान थे। अन्य रथों पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश और भगवान लक्ष्मी नारायण की झांकी थी। शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिवाजी महाराज सनातन धर्म प्रचारक प.मनुपुत्र दास स्वर्णो की आवाज को बुलंद करने वाले ग्वालियर से एडवोकेट अनिल मिश्रा यात्रा में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.