कन्नौज, मार्च 14 -- कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए नवोन्मेषी पहल के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों के मागदर्शन से बच्चों को सफलता मिली है। शनिवार को केके इंटर कालेज खेल मैदान पर कन्नौज इत्रोत्सव कार्यक्रम में 91 शिक्षकों को रमन पुरस्कार व 29 शिक्षकों को एनएमएमएस रजिस्ट्रेशन स्टार स्कूल आफ द ब्लाक के सम्मान से सम्मानित किया गया। इत्रोत्सव कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा, इंस्पायर , पीएम श्रेष्ठा, अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, विद्या ज्ञान, नवोदय, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शिक्षकों ने छात्रों का मार्गदर्शन करके सफलता दिलाने वाले शिक्षकों को बीएसए संदीप कुमार ने रमन पुरस्कार से सम्मानित किया। हम ब...