खगडि़या, अप्रैल 13 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे "ज्ञान भारतम् मिशन" के तहत देश की प्राचीन हस्तलिखित धरोहरों को सहेजने की ऐतिहासिक पहल अब खगड़िया तक पहुंच चुकी है। इस मिशन के अंतर्गत एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, संरक्षण और डिजिटल भंडारण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में खगड़िया के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार परबत्ता पहुंचे, जहां उन्होंने दो महत्वपूर्ण पांडुलिपियों को "ज्ञान भारतम् मिशन" ऐप पर अपलोड किया। यह पहल क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में जनसहभागिता का आह्वान खजरैठा निवासी श्रीबाबू गोपाल राय के परिजनों के पास वर्ष 1922 ईस्वी में...