भभुआ, अप्रैल 12 -- युवा पेज की खबर इतिहास विभाग के विद्यार्थियों की विदाई, समारोह में भावुक हुआ माहौल एसवीपी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं अतिथियों ने कहा, यह विदाई अंत नहीं, नई जिम्मेदारियों की है शुरुआत भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ के इतिहास विभाग द्वारा सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के सम्मान में 'विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप मंगल कलश, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पमालाओं के साथ हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद, गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय गयाजी की प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल, डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. संगीता सिंह एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार राय ने संयुक्त रूप से किय...