वाराणसी, जनवरी 22 -- पिंडरा (वाराणसी)। खालिसपुर स्थित प्रेमबहादुर सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को विधायक एवं एमएलसी निधि से कराए गए 20 लाख रुपये की लागत वाले छात्र हितकारी कार्यों का उद्घाटन किया गया। विधायक डॉ. अवधेश सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने संयुक्त रूप से इन कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि निरंतर विकास क्षेत्र के लिए नया इतिहास रचेगा। वहीं एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि बीते सात वर्षों में काशी में जितना विकास हुआ है, उतना पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ। विद्यालय परिसर में विधायक निधि से निर्मित पांच लाख रुपये की लागत वाले एक कक्ष, दस लाख रुपये की लागत से स्थापित 10 किलोवाट सोलर प्लांट तथा पांच लाख रुपये की लागत से बने बरामदे का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व डीजीआई चंद्रिका राय भी उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.