पटना, अक्टूबर 29 -- Darbhanga MLC Election Suresh Roy Sarvesh Kumar Begusarai: दरभंगा ग्रेजुएट एमएलसी सीट के मौजूदा विधान पार्षद और भाजपा कैंडिडेट सर्वेश कुमार सिंह के जीतते-जीतते अंत में हार जाने से बेगूसराय इतिहास रचने से चूक गया। दरभंगा टीचर सीट से जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को हराकर पहले ही एक सीट बेगूसराय के लिए जीत ली थी। सर्वेश अपनी सीट बचा लेते तो एक साथ दोनों सीट पर बेगूसराय जिला का कब्जा हो जाता, जो इस सीट के 42 साल के इतिहास में अनोखा होता। टीचर सीट पर बेगूसराय के शिक्षक नेताओं का दबदबा रहा है, लेकिन ग्रेजुएट सीट पर बेगूसराय का रिकॉर्ड कमजोर है। सुरेश राय 2020 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़कर मदन मोहन झा से हारे थे। इस बार सुरेश राय ने प्रशांत किशोर का दामन थामा और जीत गए। सर्वेश सिंह 2020 में...