नई दिल्ली, मई 4 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में एक्टर विजय की पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। अगर टीवीके बहुमत हासिल करती है तो विजय 49 साल बाद अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले शख्स होंगे। आखिरी बार 1977 में फिल्म स्टार एम.जी. रामचंद्रन (MGR) ने फोर्ट सेंट जॉर्ज पर कब्जा किया था। उन्होंने चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की और 10 साल तक राज्य की सत्ता संभाली। उनकी मृत्यु 1987 में हुई। यह भी पढ़ें- थलापति विजय बनेंगे नए MGR? जानिए नायक से राजनेता बने सितारों का राजनीतिक सफर एमजीआर ने अपने प्रशंसकों को एक मजबूत राजनीतिक संगठन में बदल दिया। साथ ही, अपनी कल्याणकारी योजनाओं से मतदाताओं को लंबे समय तक अपने साथ जोड़े रखा। इस तरह MGR ने राज्य की राजनीति में व्यक्तित्व और नीति के बीच का रिश्ता हमेशा के लिए बदल दिया। एमजीआर के ...