नई दिल्ली, मई 17 -- भोजशाला का परिचय अब बदल चुका है। कभी मस्जिद के रूप में जानी जाने वाली ये इमारत अब मां सरस्वती के मंदिर के रूप में पहचान बनाएगी। हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले में इस जगह को वाग्देवी मंदिर घोषित किया गया है। अब इस जगह पर हिंदू लोग पूजा-पाठ कर सकेंगे। वैसे तो ये जगह घूमने-फिरने और इतिहास के शौकीन लोगों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र थी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इस जगह में लोग और भी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। तो चलिए आप भी जान लें आखिर कहां बनी है भोजशाला और क्यों हैं ये इतनी खास। साथ ही आसपास मौजूद टूरिस्ट प्लेसेज।कहां बनी है भोजशाला इंदौर से करीब 60 किमी दूर छोटे से जिले धार में बनी है भोजशाला। जो अपने स्थापत्य कला की वजह से बेहद खास दिखती है। वैसे तो ये जगह काफी समय से विवादों में रही है लेकिन टूरिस्ट...