नई दिल्ली, जुलाई 21 -- कभी एक डांसर के तौर पर पहचाने जाने वाले राघव जुयाल जब बतौर एक्टर चमके तो उनकी चमक का ठिकाना ना रहा। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में उन्हें अहम किरदार निभाने का मौका मिला था। राघव बहुत कम वक्त में आर्यन खान के काफी करीब हो गए और जब एक हालिया इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि आखिर ऐसा क्यों है कि आर्यन पब्लिक इवेंट्स में बहुत कम ही मुस्कुराते हुए नजर आते हैं? तो इस सवाल के जवाब पर सभी की नजर थी।'वह बस दिखाना नहीं करना चाहता है' पिंकविला के साथ बातचीत में राघव जुयाल ने जवाब दिया, "वह दिखाना नहीं करना चाहता है। मुझे नहीं लगता कि वह किसी तरह का बनावटीपन दिखाना चाहता है। वह बस ऐसा ही है और मुझे लगता है कि उसे ऐसे ही रहने देना चाहिए। वह बहुत क्रिएटिव, सहज और दयालु किस्म का इंसान है। यही उसका ...