नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस बारे में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि केंद्र सरकार की मदद करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा SIR प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने आरोप लगाते हुए कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों को हराने के लिए SIR समेत पार्टियों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की और सभी विपक्षी दलों को खत्म करने की साजिश रची। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SIR को शुरू करने की वजह बताते हुए दिपके ने कहा, 'SIR क्यों किय...