नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स से आईपीएल मुकाबला शनिवार को हारने के बाद कहा कि यदि आप इतने सारे मौके गंवाते हैं तो हम हारने लायक हैं। दिल्ली ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को दो जीवनदान दिए और इसका फायदा उठाकर उन्होंने नाबाद 71 रन की मैच विजयी पारी खेली। लोकेश राहुल की नाबाद 152 रन की पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के बड़े स्कोर वाले टी20 मैच में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ सात गेंद शेष रहते छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन टीम के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी से 18.5 ओवर में चार विके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.